मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यसभा में जीतने वाले पार्टी के तीन उम्मीदवारों को बधाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Jun 2022 09:05 PM
मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यसभा में जीतने वाले पार्टी के तीन उम्मीदवारों को बधाई दी
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिली है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए ट्वीट कर यह दावा किया.

गहलोत ने लिखा, ‘‘राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस की विजय लोकतंत्र की जीत है. मैं तीनों नवनिर्वाचित सांसद प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक एवं रणदीप सुरजेवाला को बधाई देता हूं.’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि तीनों सांसद दिल्ली में राजस्थान के हक की मजबूती से पैरवी कर सकेंगे.’’ वहीं भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी भी जीत गए हैं. उन्होंने जीत के बाद विधानसभा परिसर के बाहर पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए दावा किया कि, ‘‘उन्हें 43 वोट मिले.’’ जीतने के लिए उन्हें 41 वोट चाहिए थे.

उल्लेखनीय है कि राज्य की चार सीटों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा भी दौड़ में थे जो हार गए. हालांकि चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी होनी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu