मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Sep 2024 01:47 PM
मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिए
ऑडियो सुनें

रायपुर: राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े तेवर नजर आए. उन्होंने सारंगढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों.

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली. अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें. विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो.

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाए. नागरिक छोटी-छोटी त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं. जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें. डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है. आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें. कमिश्नर भी मोनिटरिंग करते रहें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav