मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ में शामिल हुए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Sep 2024 01:12 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ में शामिल हुए…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुजरात मे आयोजित चौथे ‘ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ में शामिल हुए. गौरतलब है कि पहला री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2015 में, दूसरा 2018 में और तीसरा री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2020 में आयोजित किया गया था. यह चौथी री-इन्वेस्ट समिट है.

इसमें 40 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे. हजारों प्रतिनिधि-मंडल इसका हिस्सा बनेंगे. री-इन्वेस्ट 2024 की थीम ‘मिशन 500 गीगावॉट’ है. बता दें कि री-इन्वेस्ट समिट दुनिया को भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को प्रदर्शित करने और बहुपक्षीय वार्ता शुरू करके क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav