गलती से गोली चलने से सीआईएसएफ जवान की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 08:40 PM
गलती से गोली चलने से सीआईएसएफ जवान की मौत
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार को चलती गाड़ी में गलती से राइफल से गोली चलने से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. फतेहपुर कोतवाली के प्रभारी इंद्राज मरोदिया ने बताया कि सीआईएसएफ जवान देवी लाल विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे उड़नदस्ते में शामिल था. वह शिविर लौट रहा था कि कैंप से बमुश्किल 100 मीटर पहले यह घटना हुई.

उन्होंने कहा, “जवान ने राइफल अपने घुटनों के बीच रखी थी कि अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई.” देवीलाल झुंझुनू जिले के रहने वाले थे और राज्य में चुनाव ड्यूटी में थे. वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu