गर्म ‘सांभर’ से भरे बर्तन में गिरी दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 07:44 PM
गर्म ‘सांभर’ से भरे बर्तन में गिरी दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत
ऑडियो सुनें

कलबुर्गी. कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में अफजलपुर तालुक के एक सरकारी स्कूल में गर्म ‘सांभर’ से भरे बर्तन में दुर्घटनावश गिर जाने से बुरी तरह झुलस जाने के तीन दिन बाद दूसरी कक्षा की छात्रा की बेंगलुरु के एक अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर को स्कूल के मध्याह्न भोजन से संबंधित रसोई में हुई इस दुखद घटना के बाद सात साल की महंथम्मा शिवप्पा तलवार गंभीर रूप से झुलस गई थी. पुलिस ने कहा कि घटना के बाद स्कूल के दो र्किमयों और स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना के मुख्य रसोइये को निलंबित कर दिया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची 40 प्रतिशत जल गई और उसे तुरंत चौड़ापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए जिले के दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां से मिली शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है .

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu