सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी, जुड़ा एक और नया अध्याय…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 26 May 2023 12:05 PM
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी, जुड़ा एक और नया अध्याय…
ऑडियो सुनें

रायपुर: अब घर बैठे आप राशन कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए 📞14545 नंबर पर कॉल करना अनिवार्य है. यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी और लिखा – जुड़ा एक और नया अध्याय आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।

अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें 📞14545 पर और घर बुलाएँ मितान. घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड. राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा, मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधा। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा नागरिक सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. लोगों को घर बैठे ही शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav