सीएम शुभेंदु के बड़े एलान: हर माह 3000 पाने के लिए 27 मई से फॉर्म भरें महिलाएं; ₹5 में मिलेगी मछली-चावल की थाली

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही बदलाव का दौर जारी है। अब राज्य की नई शुभेंदु सरकार ने कल्याणी से जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इन योजनाओं में अन्नपूर्णा योजना, जिसका फॉर्म 27 मई से मिलना शुरू होगा। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इसके साथ ही पूरे बंगाल में 400 विशेष कैंटीन के जरिए लोगों को मात्र 5 रुपये में मछली और चावल का भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, नई सरकार ने शराब की दुकानों को लेकर भी सख्त नियम बनाए है। अब स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी शराब की दुकानों की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button