पुलिस से शिकायत : विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखकर प्रतीक अधिनियम का किया उल्लंघन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Jul 2023 10:16 PM
पुलिस से शिकायत : विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखकर प्रतीक अधिनियम का किया उल्लंघन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के बाराखंबा रोड थाने में 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें उन पर चुनावों में अनुचित प्रभाव डालने की खातिर अपने गठबंधन के लिए ‘इंडिया’ नाम के अनुचित उपयोग और प्रतीक अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अवनीश मिश्रा द्वारा यह शिकायत दी गई है. उसने कहा कि अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. शिकायतकर्ता ने खबरों का हवाला दिया कि 26 राजनीतिक दलों ने एक गठबंधन बनाया है और इसे ‘इंडिया’ नाम देने का फैसला किया है, जो ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ का संक्षिप्त रूप है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन राजनीतिक दलों द्वारा ह्लचुनावों में अनुचित प्रभाव और प्रतिरूपणह्व के लिए ‘इंडिया’ नाम का उपयोग अनुचित है.

शिकायत में कहा गया है, ह्लस्पष्टत?, उपरोक्त राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक गठबंधन के नाम के रूप में ‘इंडिया’ नाम का उपयोग कर प्रतीक अधिनियम की धारा 3 का उल्लंघन किया है और इसलिए वे उक्त अधिनियम की धारा 5 के तहत दंडित किए जाने के पात्र हैं.ह्व भारत का राज्य संप्रतीक (अनुचित प्रयोग प्रतिषेध) अधिनियम में पेशेवर और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कुछ प्रतीकों और नामों के अनुचित उपयोग पर रोक का प्रावधान है.

मिश्रा ने अपनी शिकायत में अनुरोध किया कि पुलिस इन दलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे. सत्तारूढ. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एकजुट होकर मुकाबला करने के उद्देश्य से 26 विपक्षी दलों ने मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ नामक एक गठबंधन बनाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu