
सिवनी/खंडवा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आदिवासियों के कल्याण के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए दावा किया विपक्षी पार्टी उसके दो वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश में अपने बेटों को स्थापित करने और राज्य में पार्टी संगठन पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं.
मोदी ने मप्र के सिवनी जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ह्लहम उन आदिवासियों के भक्त और पूजारी हैं जिन्होंने राजकुमार राम को पुरुषोत्तम भगवान राम बनाया.ह्व मप्र में 17 नवंबर को चुनाव हैं. मप्र की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. सिवनी की चार विधानसभा सीटों में से दो आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं.
मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश में पांच-छह दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा कि 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल तक बढ़ाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया और विभिन्न घोटालों को लेकर पिछली कांग्रेस सरकार की आलोचना की.
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस शासन के दौरान लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले हुए थे, लेकिन भाजपा सरकार के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ और इस प्रकार बचाए गए पैसे को गरीब लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने पर खर्च किया जा रहा है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ” कांग्रेस आदिवासियों में भ्रम पैदा कर रही है. उनके मुंह से आदिवासी शब्द अच्छा नहीं लगता. इन्हीं आदिवासियों ने भगवान राम का ख्याल रखा. क्या आदिवासी समाज ने राजकुमार राम को पुरुषोत्तम राम नहीं बनाया?”
उन्होंने कहा, ”हम आदिवासियों के भक्त और पुजारी हैं जिन्होंने राजकुमार राम को, पुरुषोत्तम राम बनाया.” मोदी ने कहा कि जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई, तो देश में पहली बार आदिवासियों के कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किया गया.
मोदी ने कहा, “यह हमारी संस्कृति है. आदिवासियों के उत्थान के लिए एक मंत्रालय, मंत्री और बजट आवंटित किया गया है.” उन्होंने यह भी कहा कि हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को अंधेरे में रखा.
प्रधानमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा ह्ल कांग्रेस ने एक परिवार की चिंता की. उनकी राज्य सरकारों ने सड़कों और गलियों का नाम उनके नाम पर रखा. यहां तक कि उनके घोषणापत्र में भी उनके नाम हैं.ह्व उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके दो बड़े नेता अपने बेटों को स्थापित करने और राज्य में पार्टी संगठन पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं.
उन्होंने कहा, ”राज्य में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि उसके दो बड़े नेता एक-दूसरे से लड़ रहे हैं.” कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ हाल में वायरल हुए एक वीडियो में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह कहते सुने जा सकते हैं कि शिवपुरी से एक नेता को टिकट देने से इनकार करने को लेकर उनके सहकर्मी दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ दें. इससे, चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी में दरार पड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी.
हालांकि, दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इस प्रकरण को तवज्जो नहीं देने की कोशिश की और विधानसभा चुनाव से पहले अपनी एकजुटता प्रर्दिशत की है. मोदी ने कहा कि गरीब लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना को अगले पांच साल तक बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा, ”कोविड-19 के गंभीर संकट के दौरान, एकमात्र चीज जो मुझे परेशान कर रही थी वह यह थी कि जब सब कुछ बंद था तो गरीब लोग अपने बच्चों को भोजन कैसे उपलब्ध कराएंगे. वे काम के लिए अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते थे और इसलिए, मैंने किसी भी हालत में देश के लोगों को बचाने के लिए लड़ने का फैसला किया.”
उन्होंने कहा, ”इस संकल्प के परिणामस्वरूप, मैंने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया, ताकि उनके बच्चों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से भोजन मिल सके.” मोदी ने कहा कि चूंकि वह (मोदी) भी एक गरीब परिवार से आते हैं और इन लोगों को होने वाली समस्याओं को समझते हैं, इसलिए उनकी सरकार ने मुफ्त राशन मुहैया करने की योजना को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने का फैसला किया है.
उन्होंने कहा, ”कांग्रेस शासन के दौरान लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले हुए, लेकिन भाजपा सरकार के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ और इस तरह बचाया गया पैसा गरीब लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने पर खर्च किया जा रहा है.” देश में मोबाइल फोन की बड़े पैमाने पर उपलब्धता का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों और लोगों के लिए बचत सुनिश्चित करने से देश में मोबाइल फोन के साथ-साथ डाटा सेवाएं भी सस्ती हैं.
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो मोबाइल फोन और डाटा के लिए 300-400 रुपये का मासिक शुल्क 4,000-5,000 रुपये प्रति माह हो गया होता. मोदी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा स्थापित जन औषधि केंद्रों ने दवाओं पर 80 प्रतिशत की छूट दी और देश में गरीब लोगों के लगभग 25,000 करोड़ रुपये बचाए.
उन्होंने कहा कि भारत में किसानों को 300 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया (उवर्रक) मिल रहा है, जो अमेरिका में इसकी बोरी से 10 गुना कम कीमत है. उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखने सहित भाजपा सरकार की कई अन्य पहलों का उल्लेख किया.
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मप्र को अपना ‘ एटीएम ‘ बनाना चाहती है: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के वास्ते धन जुटाने के लिए मध्य प्रदेश को अपना “एटीएम” बनाना चाहती है. चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के खंडवा में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा एक परिवार के विकास के बारे में चिंतित रहती है. मोदी ने कहा कि जनता को प्रदेश को कांग्रेस के चंगुल से बचाना है और सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में नहीं जाए.
उन्होंने आरोप लगाया, ह्लक्या आप जानते हैं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए क्यों बेचैन है? वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश को अपना ‘एटीएम’ बनाना चाहती है. वह ट्रैक्टरों में भर भर कर राज्य का पैसा लूटना चाहती है.ह्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब उसने लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले किये और उसे कोई चिंता नहीं थी.
उन्होंने कहा, “लेकिन अब लोगों ने उन्हें पहचान लिया है और देश के हर कोने से उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है इसलिए वे राज्यों को लालच की नजर से देख रहे हैं.” मोदी ने आरोप लगाया कि जहां भी कांग्रेस की सरकार गलती से बनी है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ मची हुई है और ऐसी खबरें कर्नाटक से लगातार आ रही हैं.
उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की ”कपड़े फाड़ने” वाली टिप्पणी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया, जिससे चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच मतभेद की अटकलें तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, “कई वर्षों तक सत्ता से बाहर रहने के बाद कांग्रेस की पैसे की भूख कई गुना बढ़ गई.” उन्होंने राजस्थान और अन्य राज्यों में कांग्रेस द्वारा पैसे की कथित लूट के बारे में मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया.
उन्होंने देश में लगातार भाजपा के तीसरी बार सत्ता में वापस आने का विश्वास जताया और लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि वे ‘डबल इंजन’के विकास का लाभ उठाने के लिए मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए वोट करें. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार एक विशेष मिशन के माध्यम से बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के कल्याण के लिए 15,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
कांग्रेस शासन में कर्नाटक बर्बाद हो गया, उसके मुख्यमंत्री को नहीं पता कि वह कब तक राज्य की कमान संभालेंगे : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को नुकसान पहुंचाया है, वहां विकास रुक गया है और उसके मुख्यमंत्री के सत्ता में बने रहने पर संदेह पैदा हो गया है. मोदी ने राजस्थान में दो समूहों के बीच “अंदरूनी कलह” को लेकर सत्तारूढ. कांग्रेस पर भी निशाना साधा. यह स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच झगड़े का संदर्भ था.
मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के खंडवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ह्ल कांग्रेस भ्रष्टाचार करती है और जिन राज्यों में सरकार बनाती है, उन्हें बर्बाद कर देती है. वे आपसी कलह में लगे रहते हैं और उनके पास लोगों के लिए समय नहीं है.ह्व उन्होंने कहा कि कर्नाटक में महज छह महीने पहले बनी कांग्रेस सरकार को देखिए..मुख्यमंत्री को नहीं पता कि वह कब तक राज्य के मुखिया रहेंगे. उन्होंने कर्नाटक को बर्बाद कर दिया है, वहां विकास गतिविधियां ठप हो गई हैं.ह्व मोदी ने कहा, ” यह कांग्रेस की संस्कृति है, जहां आपसी कलह चलती रहती है और दिल्ली में बैठे उनके जज फैसला सुनाते हैं और दुकान चलाते हैं.”
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ”जहां भी कांग्रेस की सरकार गलती से बन जाती है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ लग जाती है और कर्नाटक से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं.” मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भाजपा पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा और जद(एस) “निराश” थे क्योंकि मई में विधानसभा चुनाव नतीजों के तुरंत बाद सरकार बनाने का उनका सपना सच नहीं हुआ.
जब से यह सरकार सत्ता में आई है, कांग्रेस पार्टी के भीतर इस बात को लेकर दावे और प्रतिदावे होते रहे हैं कि इस सरकार के ढाई साल बाद सिद्धरमैया को उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के लिए पद छोड़ना पड़ सकता है. मोदी ने कहा, ”राजस्थान में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद दो गुट पिछले साढ.े चार साल से 24 घंटे लड़ाई कर रहे हैं.” उन्होंने राजस्थान में हुई कन्हैयालाल की हत्या का भी परोक्ष रूप से जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस माफिया राज, भ्रष्टाचार और लूट को बढ.ावा देती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में एक आदमी का गला काटने के बाद जश्न मनाना कल्पना से परे था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ऐसा हुआ था. मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को दूसरे राज्यों से समझना चाहिए और समाज को बांटने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए.


