कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक को ‘वित्तीय बदहाली’ की ओर धकेल दिया : केंद्रीय मंत्री करंदलाजे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Mar 2025 09:48 PM
कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक को ‘वित्तीय बदहाली’ की ओर धकेल दिया : केंद्रीय मंत्री करंदलाजे
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने रविवार को आरोप लगाया कि वह कर्नाटक को “वित्तीय बदहाली” की ओर धकेल रही है और लोगों को “लूट” रही है. बेंगलुरू उत्तर से लोकसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को समझे और उनके समाधान के लिए कार्रवाई करे. राज्य भाजपा ने पहले ही अगले सप्ताह बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी है.

करंदलाजे ने दावा किया, “राज्य में सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने गारंटी योजनाओं की घोषणा की थी. इन योजनाओं के कारण राज्य का खजाना खाली हो गया है और कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है. चाहे वह सड़कें हों, सिंचाई परियोजनाएं हों, अस्पताल हों या स्कूल हों सब कुछ ठप है.” यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर लोगों पर “उच्च करों” का बोझ डालने का आरोप लगाया और अन्य बातों के अलावा दूध की कीमतों, बिजली दरों और बस व मेट्रो रेल किराए में वृद्धि का जिक्र किया किया.

उन्होंने दावा किया, “सरकार के पास पैसा नहीं है. जो भी पैसा है, वह या तो भ्रष्टाचार में लिप्त है या गारंटी योजनाओं में लगा रही है. ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि उन्हें गारंटी योजनाएं नहीं चाहिए, ऐसी स्थिति है. इस सरकार ने कर्नाटक को वित्तीय बदहाली की स्थिति में पहुंचा दिया है.” करंदलाजे ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ाई चल रही है. उन्होंने दावा किया कि कोई भी मंत्री जिलों में समीक्षा बैठक नहीं कर रहा है. उन्होंने पूछा, “मुख्यमंत्री ने किस जिले का दौरा किया है और समीक्षा बैठक की है?”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu