राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता के मुद्दे पर कांग्रेस ने कोलकाता में मूक प्रदर्शन किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 03:19 PM
राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता के मुद्दे पर कांग्रेस ने कोलकाता में मूक प्रदर्शन किया
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा से अयोग्य ठहराए गए पार्टी नेता राहुल गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए बुधवार को यहां मौन विरोध प्रदर्शन किया। चौधरी अपनी पार्टी के अन्य नेता अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधे शहर के मध्य भाग में मेयो रोड-डफरिन रोड चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और ‘मौन सत्याग्रह’ शुरू किया।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि वे शाम पांच बजे तक प्रदर्शन करेंगे। गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गांधी को मार्च में लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
गुजरात उच्च न्यायालय ने सात जुलाई को गांधी की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने ह्लमोदी उपनामह्व टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने गांधी की अयोग्यता पर चर्चा कराने के लिए पूर्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav