कांग्रेस अपना मुनाफा बंद होने पर रो रही है : स्मृति ईरानी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Sep 2023 09:44 PM
कांग्रेस अपना मुनाफा बंद होने पर रो रही है : स्मृति ईरानी
ऑडियो सुनें

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन के मामले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मृत महिला के परिवार को सहारा देने की बजाय पार्टी अपना मुनाफा बंद होने पर “रो रही” है. अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा कि ”महिला की मौत हुई है अस्पताल की अव्यवस्था की वजह से. जिन लोगों ने एक रोगी को मौत के घाट उतारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस उनका मुनाफा बंद हो रहा है, इस पर रो रही है.”

ईरानी ने सवाल उठाते हुए कहा ”क्या अमेठी के एक साधारण नागरिक की जान की कीमत कुछ नहीं है?” जिले के संजय गांधी अस्पताल को 17 सितंबर को एक 22 वर्षीय विवाहित महिला की मौत के बाद सील कर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था.
इस बीच अस्पताल के कर्मच­ाारियों, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया था. संजय गांधी अस्पताल का संचालन दिल्ली स्थित संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट करता है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं तथा पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा इसके सदस्य हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu