कांग्रेस नेता ने चुनाव नतीजों को लेकर ‘दक्षिण बनाम उत्तर’ से संबंधित पोस्ट किया, विवाद होने पर हटाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Dec 2023 08:36 PM
कांग्रेस नेता ने चुनाव नतीजों को लेकर ‘दक्षिण बनाम उत्तर’ से संबंधित पोस्ट किया, विवाद होने पर हटाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने तेलंगाना में पार्टी की जीत के बाद रविवार को अपनी इस टिप्पणी से विवाद पैदा कर दिया कि देश के दक्षिणी और उत्तरी भाग के बीच सीमा रेखा गहरी एवं स्पष्ट हो रही है. विवाद बढ़ने के बाद चक्रवर्ती ने ‘एक्स’ पर किया गया अपना पोस्ट हटा लिया. वह पार्टी की इकाई ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के प्रमुख हैं. भाजपा नेताओं ने चक्रवर्ती की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

कांग्रेस को हिंदी पट्टी के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा से हार का सामना करना पड़ा है. तेलंगाना में उसे जीत हासिल हुई है. इन चुनाव नतीजों को लेकर चक्रवर्ती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”दक्षिण-उत्तर सीमा रेखा गहरी और स्पष्ट होती जा रही है!” कांग्रेस के समर्थक माने जाने वाले तहसीन पूनावाला ने चक्रवर्ती के पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि जैसे लोगों ने ‘सनातन धर्म के बारे में अपशब्द’ को स्वीकार नहीं किया, उसी तरह ‘उत्तर-दक्षिण विभाजन’ को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. चक्रवर्ती के पोस्ट को लेकर भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने पलटवार करते हुए कहा, ”पहले से (विभाजन) ही है सर…!!! वे हमेशा दो कार्ड तैयार रखते हैं. अब उन्होंने दूसरा कार्ड निकाला है… ‘भारत जोड़ो’ और ‘मोहब्बत की दुकान’ से.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu