आम चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची; आंध्र की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Apr 2024 10:24 PM
आम चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची; आंध्र की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की. पार्टी ने आंध्र प्रदेश की नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है. पार्टी ने यहां से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu