नूंह हिंसा : कांग्रेस विधायक मामन खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Sep 2023 06:57 PM
नूंह हिंसा : कांग्रेस विधायक मामन खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
ऑडियो सुनें

नूंह. हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार कांग्रेस के विधायक मामन खान को मंगलवार को यहां की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अदालत ने नगीना थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में खान की पुलिस हिरासत रविवार को दो दिन बढ़ा दी थी. फिरोजपुर झिरका से विधायक खान को नूंह में हुईं सांप्रदायिक झड़पों के बाद के एक अगस्त को दर्ज एक अलग प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है. खान को बृहस्पतिवार रात राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu