वाम नेताओं के परिवारों की महिलाओं का ऑनलाइन उत्पीड़न करने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Sep 2023 08:13 PM
वाम नेताओं के परिवारों की महिलाओं का ऑनलाइन उत्पीड़न करने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. केरल पुलिस ने सत्तारूढ. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेताओं के परिवारों की महिलाओं का ऑनलाइन उत्पीड़न करने के आरोप में तिरुवनंतपुरम के समीप परस्साला से 26 वर्षीय एक स्थानीय कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को स्थानीय कांग्रेस नेता आबिन कोडनकारा को गिरफ्तार किया जो फेसबुक पर कथित रूप से ‘कोट्टायम कुंजाचान’ नामक एक पेज चलाता है. उसने इस पेज के माध्यम से कुछ वाम नताओं के परिवारों की महिलाओं से जुड़ी अश्लील तस्वीरें डालीं तथा उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं.

पुलिस ने कहा कि आबिन कोडनकारा को अदालत में पेश किया जाएगा. अपने मूल फेसबुक प्रोफाइल में कोडनकारा ने खुद को कांग्रेस पार्टी का वार्ड अध्यक्ष बताया है तथा उसने कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर रखी हैं. पुलिस ने कहा कि उसने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है तथा वह मामले की जांच कर रही है.

माकपा के राज्यसभा सदस्य ए ए रहीम की पत्नी अमृता सतीशन ने 17 सितंबर को ‘कोट्टायम कुंजाचान’ नामक इस पेज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और उस पर साइबर स्पेस के माध्यम से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. माकपा के दिवंगत युवा नेता पी बीजू की पत्नी और पलक्कड़ की एक माकपा नेता भी इसी पेज पर ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं. उन दोनों ने भी पुलिस से संपर्क किया था और इस आपराधिक कृत्य में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu