कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में, राहुल गांधी ने पदयात्रा की शुरुआत की

सांबा: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में है। राहुल गांधी ने आज विजयपुर से पदयात्रा की शुरुआत की है। बता दें कि कल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उच्च न्यायालय के एडवोकेट का एक दल भी राहुल गांधी से मिला है। इसकी अगुवाई बार एसोसिएशन के प्रधान एमके भारद्वाज के साथ एक दर्जन एडवोकेट भी थे। उन्होंने राहुल गांधी से भेंट कर चर्चा की। आतंकी वारदातें होने के बावजूद भी तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक उनकी यात्रा जारी रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि सांबा में भारत जोड़ो यात्रा को बहुत संख्या में लोगों का प्यार मिला है। लोग राहुल गांधी की झलक पाने को बेताब देखे गए। 15 वर्ष से जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। लोग परेशान हैं, उनकी सरकारी भूमि पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। अब लोग बदलाव चाहते हैं। लोगों को राहुल गांधी में एक किरण दिखई दे रही है।

24 जनवरी को नगरोटा चेकपोस्ट के पास शुरू होगी यात्रा : पूर्व मंत्री योगेश साहनी के अनुसार शेड्यूल के तहत 24 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा शीतली (नगरोटा चेकपोस्ट के पास) से शुरू होगी। नगरोटा के पुराने रूट से होती हुई आर्मी गेट रेंबल उधमपुर तक जाएगी। इसके अगले दिन 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कार्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।

कश्मीरी पंडित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी : सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने पर राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवारों से भेंट करेंगे। उनका दुख दर्द सुनेंगे। बाद में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा। तीन बजे के बाद पीआरआई सदस्यों से भी मिलेंगे। एकतरफा खुला रहेगा हाईवे : जम्मू जिला प्रशासन की ओर से सतवारी में एकतरफा हाईवे खुला रखने की बात कही गई है। जिसमें हल्के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। यात्रा के दौरान जम्मू मार्ग पर राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button