मतगणना: छत्तीसगढ़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने कल रहेंगी बंद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Jun 2024 01:04 PM
मतगणना: छत्तीसगढ़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने कल रहेंगी बंद…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और कल यानी चार जून को मतगणना होगी। मतगणना शुरू होने के पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। चार जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित किया गया है। इसका मतलब ये है कि, कल छत्तीसगढ़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने बंद रहेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्लब और बार में भी शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस दौरान 11 जिला मुख्यालयों में डाक मत पत्र की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर के समाने की जाएगी। हर लोकसभा सीट की काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं पांच विधानसभाओं के लिए 21 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए 4362 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav