जो देश नहीं चाहते कि भारत प्रगति करे, वे समाज को बांटने को प्रयास कर रहे: मोहन भागवत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Jun 2023 07:48 PM
जो देश नहीं चाहते कि भारत प्रगति करे, वे समाज को बांटने को प्रयास कर रहे: मोहन भागवत
ऑडियो सुनें

नागपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि जो देश भारत की प्रगति नहीं चाहते, वे यहां के समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. नागपुर के जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा, ”राक्षसी ताकतें भारत की प्रगति का विरोध करती हैं और आंतरिक कलह भड़काकर परेशानी खड़ी करने पर तुली हुई हैं.” भागवत ने एक दूसरे के साथ सद्भाव से रहने के महत्व को भी रेखांकित किया.

उन्होंने कहा, ”जब तक हम एकजुट हैं, तब तक दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो हमें हरा सके. यही कारण है वे हमें तोड़ने की कोशिश करते हैं.” उन्होंने कहा, ”कुछ देश जो नहीं चाहते कि भारत आगे बढ़ेे, वे समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.” आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत आगे बढ़े रहा है लेकिन कुछ राक्षसी ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पसंद नहीं करती हैं. उन्होंने कहा, ”ये राक्षसी ताकतें लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए विभिन्न मुद्दों का इस्तेमाल कर रही हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu