अदालत ने जासूसी मामले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 May 2025 09:16 PM
अदालत ने जासूसी मामले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा
ऑडियो सुनें

हिसार. हरियाणा के हिसार की एक अदालत ने कथित जासूसी के एक मामले में पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सोमवार को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ज्योति (33) को अदालत में पेश किया गया था. प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने ज्योति की हिरासत नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस बीच ज्योति के तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप से डेटा बरामद कर लिया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था.

सूत्रों के मुताबिक, “करीब 10 से 12 टेराबाइट डेटा बरामद किया गया है. इस संबंध में आगे की जांच जारी है.” सूत्रों ने बताया कि ज्योति के चार बैंक खातों की भी जांच की जा रही है. ज्योति उन 12 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पिछले तीन हफ्तों में जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. जांचकर्ताओं को उत्तर भारत में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क के सक्रिय होने का संदेह है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu