बीजापुर में करंट लगने से सीआरपीएफ के जवान की मृत्यु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Apr 2025 07:12 PM
बीजापुर में करंट लगने से सीआरपीएफ के जवान की मृत्यु
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में करंट लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मृत्यु हो गई. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के गंगालूर स्थित शिविर में करंट लगने से 195 वीं बटालियन के जवान सुजॉय पाल की मृत्यु हो गई.

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को लगभग 6.30 बजे पाल जब शिविर में था तब वह करंट की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने पाल को गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान पाल की मृत्यु हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि पाल पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का निवासी था. पाल के शव को उसके पैतृक ग्राम भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu