सीआरपीएफ ने संभाला अभिनेता से नेता बने विजय की सुरक्षा का जिम्मा

नयी दिल्ली. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा ने अभिनेता और तमिझागा वेत्री कषगम पार्टी के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरे की धारणा संबंधी रिपोर्ट के बाद फरवरी में विजय को वाई श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की थी.

सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा ने हाल ही में यह जिम्मेदारी संभाल ली है. सूत्रों के मुताबिक, 50 वर्षीय विजय के साथ तमिलनाडु में यात्रा के दौरान सीआरपीएफ के सात से आठ सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे. विजय ने पिछले वर्ष फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी. पार्टी की योजना 2026 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button