मौजूदा कांग्रेस ‘असली’ नहीं, महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं फर्जी गांधी : कुमारस्वामी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Dec 2024 07:44 PM
मौजूदा कांग्रेस ‘असली’ नहीं, महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं फर्जी गांधी : कुमारस्वामी
ऑडियो सुनें

मांड्या. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में मौजूदा कांग्रेस ”असली” नहीं है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ”फर्जी गांधी” महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं.
कुमारस्वामी ने कहा कि गांधी ने कांग्रेस को भंग करने का आ”ान किया था. उन्होंने कांग्रेस की राज्य इकाई की आलोचना करते हुए इसे ”अली बाबा और चालीस चोरों” की पार्टी करार दिया.

कुमारस्वामी ने कहा, ”आज कांग्रेस के नेता महात्मा गांधी के नाम पर बेलगावी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन के शताब्दी समारोह को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, जिसकी अध्यक्षता खुद गांधी ने की थी. सरकार इस पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन मुझे कहीं भी गांधी का कटआउट नहीं दिखा, गांधी की जगह ‘फर्जी गांधी’ हैं जो गांधी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. उनके बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं.” जद (एस) नेता ने यहां पत्रकारों से कहा कि उन्हें गांधीजी के नाम पर कार्यक्रम आयोजित पर कोई आपत्ति नहीं है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया और देश के लोगों के लिए वास्तविक स्वतंत्रता का सपना देखा था.

उन्होंने कांग्रेस और कर्नाटक में पार्टी की सरकार से सवाल करते हुए कहा, ”इन लोगों (कांग्रेस नेताओं) का क्या योगदान है? गांधी के नाम पर इनका क्या योगदान है? पिछले एक साल में उन्होंने क्या किया है?” कुमारस्वामी ने कहा, ”कांग्रेस कितनी बार टूटी है? क्या देश की आजादी के लिए लड़ने वाली असली कांग्रेस आज भी है? ये कौन सी कांग्रेस है? कर्नाटक में जो कांग्रेस है वो ‘अली बाबा और चालीस चोर’ वाली कांग्रेस है. जनता के लिए काम करने वाली कांग्रेस नहीं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu