नयी दिल्ली. दाइकी एक्सिस जापान हरियाणा में 200 करोड़ रुपये के निवेश से अपना दूसरा संयंत्र लगाने जा रही है. दाइकी एक्सिस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कमल तिवारी ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी. तिवारी ने बताया कि हरियाणा के पलवल में लगाए जाने वाले इस संयंत्र में जापान की ‘जोहकासौ’ प्रौद्योगिकी के साथ 1,000 अपशिष्ट शोधन इकाइयों के उत्पादन की क्षमता होगी. दाइकी एक्सिस इंडिया जापान की दाइकी एक्सिस जापान की अनुषंगी है. यह अपशिष्ट जलशोधन समाधान उपलब्ध कराती है. उन्होंने कहा कि यह संयंत्र सितंबर, 2023 तक चालू हो जाएगा. कंपनी की एक इकाई गुजरात के वापी में पहले से परिचालन में है.
भारत में 200 करोड़ रुपये के निवेश से दूसरी इकाई लगाएगी दाइकी एक्सिस जापान
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 05 Jun 2022 11:58 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ब्रेकिंग : जीएसटी के तीन अधीक्षक गिरफ्तार, 4 लाख की रिश्वत मांगी, 3 लाख में सौदा तय हुआ
- 2 Bharat Mandapam 16वीं सदी की स्वर्ण अक्षरों वाली गीता बनी आकर्षण, भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत
- 3 1.89 करोड़ के मोबाइल कंजर गिरोह ने उड़ाए थे, एक गिरफ्तार, एप्पल स्टोर से 173 नग मोबाइल चोरी का मामला
- 4 NVIDIA : सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी के बाद शेयरों में 30 फीसदी उछाल, जानिए कैसे पलट गई बाजी
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: