
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आधार कार्ड को निष्क्रिय करना एक राजनीतिक खेल है और उनकी सरकार ने केंद्र सरकार की उस “साजिश” को रोक दिया है. कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि मतुआ समुदाय के लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिये गये.
उन्होंने कहा, ”आधार कार्ड को नि्क्रिरय करना एक राजनीतिक खेल था, वोट बैंक का एक खेल था. हमने आधार कार्ड को नि्क्रिरय करने के पीछे की साजिश को रोक दिया है.” उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में, प्रभावित लोगों को वैकल्पिक पहचानपत्र प्रदान करने की योजना की घोषणा की.



