दिल्ली: मयूर विहार में कैफे में लगी भीषण आग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 15 Jul 2024 10:39 AM
दिल्ली: मयूर विहार में कैफे में लगी भीषण आग…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार इलाके में एक कैफे में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग कैफे के बगल में स्थित एक स्टोर तक फैल गई। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें रविवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर मयूर विहार फेज-दो और पॉकेट बी में एक कैफे और स्कूल की वर्दी बनाने वाली दुकान में आग लगने की सूचना मिली।

हमने तुरंत दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा। एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।’’ अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पानी का छिड़काव कर रही हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav