दिल्ली : आजादपुर मंडी के पास ट्रांसजेंडर के वेश में भीख मांग रहे तीन पुरुष पकड़े गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Apr 2025 07:59 PM
दिल्ली : आजादपुर मंडी के पास ट्रांसजेंडर के वेश में भीख मांग रहे तीन पुरुष पकड़े गए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आजादपुर इलाके में कथित तौर पर ट्रांसजेंडर के वेश में भीख मांगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वेश बदल कर भीख मांग रहे व्यक्तियों की पहचान अनिल कुमार (35), प्रेम कुमार महतो (30), और सचिन (35) के रुप में हुई और तीनों जहांगीर पुरी के निवासी हैं. इन्हें 25 अप्रैल को आजादपुर फल मंडी के पास सुबह-सुबह एक कारवाई के दौरान पकड़ा गया. तीनों व्यक्ति महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे और उनकी तरह ही मेकअप करके यातायात सिग्नल के पास भीख मांग रहे थे.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि कुछ पुरुष खुद को ट्रांसजेंडर बताकर फल मंडी के आसपास भीख मांगने और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल हैं.” पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान शुरु में उन्होंने खुद को ट्रांसजेंडर बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने स्वीकारा कि वह पुरुष हैं. अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ दिल्ली पुलिस अधिनियम की, अनुचित व्यवहार और परेशान करने से संबंधित धारा 91, 92 और 97 तहत मामला दर्ज किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu