दिल्ली: द्वारका में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गड्ढे में वैन गिरी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 06:05 PM
दिल्ली: द्वारका में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गड्ढे में वैन गिरी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के द्वारका में इलाके में एक वैन चालक उस समय बाल-बाल बच गया जब उसका वाहन भास्कराचार्य कॉलेज के पास सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गए एक बड़े गड्ढे में गिर गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट हमें सूचना मिली कि एक वैन निर्माणाधीन नाले वाले स्थान पर गिर गई है। एक व्यक्ति को मामूली चोटें आने पर अस्पताल ले जाया गया, उपचार के बाद (उसे) घर वापस भेज दिया गया।’’

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने है, जिसमें वैन गड्ढे में गिरती हुई दिखाई दे रही हैं और नाले में लोहे की छड़ें बाहर निकली हुई हैं। वाहन के खुले गेट को देखकर लग रहा है कि चालक उसमें से निकल चुका था।
पुलिस ने बताया कि उनकी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और गड्ढे के चारों ओर लगे अवरोधक को पार कर गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav