कांग्रेस की ओर से दायर मामले में चिदंबरम की पैरवी के विरूद्ध कुछ वकीलों का प्रदर्शन

कोलकाता. कांग्रेस पार्टी से सहानुभूति रखने का दावा करने वाले वकीलों के एक वर्ग ने कृषि-प्रसंस्करण कंपनी केवेंटर की ओर से पेश होने के कारण पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम के खिलाफ प्रदर्शन किया. वकीलों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम के विरूद्ध यह प्रदर्शन तब किया जब कांग्रेस नेता कलकत्ता उच्च न्यायालय से बाहर निकल रहे थे.

प्रदर्शनकारी वकीलों ने यह दावा किया कि चिदंबरम कांग्रेस पार्टी की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका कंपनी की ओर से अदालत में पेश होना उचित नहीं है, ऐसे में जबकि पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर चौधरी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा मेट्रो डेयरी के शेयरों की बिक्री निजी कंपनी को करने को अदालत में चुनौती दी है. विरोध प्रदर्शन में शामिल एक वकील कौस्तव बागची ने कहा कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एक ऐसी संस्था की ओर से पेश हो रहे हैं, जिसके द्वारा शेयरों की खरीद पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा आपत्ति की जा रही है.

बागची ने कहा, ‘‘श्री चिदंबरम सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) के एक सदस्य हैं और एक बहुत ही महत्वपूर्ण नेता हैं.’’ बागची ने कहा कि उन्होंने ‘‘कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में’’ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया, न कि एक वकील के रूप में और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के हितों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी नेता के साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे.

पीटीआई-भाषा द्वारा संपर्क किए जाने पर चौधरी ने कहा कि विरोध कुछ कांग्रेस समर्थकों की ‘‘स्वाभाविक’’ प्रतिक्रिया थी. चौधरी ने बरहामपुर से कहा, ‘‘मैंने सुना है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय में मौजूद कुछ कांग्रेस समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. मेरा मानना ??है कि यह उनकी स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी.’’ कांग्रेस सदस्य चिदंबरम द्वारा मामले की पैरवी किये जाने पर चौधरी ने कहा कि एक पेशेवर दुनिया में किसी को भी अपना विकल्प चुनने का अधिकार है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक पेशेवर दुनिया है. यह व्यक्ति पर निर्भर करता है … कोई भी उसे निर्देशित नहीं कर सकता.’’ पीटीआई-भाषा द्वारा संपर्क किए जाने पर चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह एक स्वतंत्र देश है. मेरी कोई टिप्पणी नहीं है. मुझे इस पर टिप्पणी क्यों करनी चाहिए?’’ चौधरी ने पश्चिम बंगाल सरकार ने मेट्रो डेयरी के शेयर निजी साझेदार को ‘‘बेहद कम कीमत’’ पर बेचने का आरोप लगाते उच्च न्यायालय के समक्ष एक जनहित याचिका दायर की है जिनका स्वामित्व संयुक्त रूस से राज्य और केवेंटर एग्रो के पास था. चौधरी ने साथ ही इस मामले की जांच का अनुरोध भी किया है.

चौधरी के वकील विकास भट्टाचार्य ने दावा किया इस बिक्री से राज्य के हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और कहा कि केवेंटर ने शेयरों का एक हिस्सा ंिसगापुर स्थित एक कंपनी को जल्द ही बहुत अधिक कीमत पर बेच दिया था. राज्य ने अदालत के समक्ष दावा किया है कि उसने केवेंटर को शेयर काफी उचित तरीके से बेचे हैं और इसमें कोई अनियमितता नहीं है. इस दलील का समर्थन उस कंपनी ने किया जिसका प्रतिनिधित्व चिदंबरम ने किया. मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को तय की, जिसके समक्ष इस मामले पर जिरह चल रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button