उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 Sep 2024 11:54 AM
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…
ऑडियो सुनें

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव 5 सितम्बर को मुंगेली जिले के लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे 5 सितम्बर को सवेरे दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे. वे सवेरे 11 लोरमी के चारखम्भा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे.

अरुण साव दोपहर 12 बजे लोरमी के कबीर भवन में नगर पालिका द्वारा किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे. वे वहां दोपहर सवा 12 बजे शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में शामिल होंगे. डिप्टी सीएम साव लोरमी में दोपहर तीन बजे से चार बजे तक अपने विधायक कार्यालय में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे. उसके बाद वे शाम साढ़े पांच बजे लोरमी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े सात बजे रायपुर पहुंचेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav