डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Sep 2024 09:43 PM
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन की पैरोल का अनुरोध किया है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. यह अनुरोध पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले किया गया है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण डेरा प्रमुख का पैरोल का आवेदन निर्वाचन कार्यालय को भेज दिया गया है, जिसने जेल विभाग से अनुरोध के पीछे ऐसे ”आकस्मिक और आवश्यक” कारण बताने को कहा है, जो चुनाव के दौरान दोषी को पैरोल पर रिहा करने को उचित ठहराते हों.

डेरा प्रमुख ने अनुमति मिलने की सूरत में पैरोल अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने की बात कही है. इस साल अगस्त में सिंह को 21 दिन की फरलो (छुट्टी) दी गई थी. गौरतलब है कि अतीत में सिंह के कुछ पैरोल और फरलो पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों के साथ मेल खाते थे. उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से लगभग दो हफ्ते पहले सात फरवरी, 2022 से तीन हफ्ते की फरलो दी गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu