देव पटेल ‘द पीजेंट्स’ के जरिये एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में रखेंगे कदम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Apr 2025 09:14 PM
देव पटेल ‘द पीजेंट्स’ के जरिये एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में रखेंगे कदम
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. अभिनेता देव पटेल ‘द पीजेंट्स’ के जरिये एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ की खबर के मुताबिक, देव ने ‘फिफ्थ सीजन एंड थंडर रोड पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रही ‘द पीजेंट्स’ की कहानी भी लिखी है और वह इसमें अभिनय करते भी नजर आएंगे. बदले की कहानी पर आधारित थ्रिलर फिल्म ‘द पीजेंट्स’ में ‘ब्रेवहार्ट’ और ‘जॉन विक’ के साथ-साथ ‘किंग आर्थर’ जैसी फिल्मों की छाप दिखाई देगी.

खबर के अनुसार, 1300 के दशक के आसपास के समाज को दर्शाने वाली यह फिल्म एक चरवाहे पर केंद्रित होगी, जो किराये के उन सैनिकों से बदला लेने की राह पर निकल पड़ता है, जिन्होंने उसके समुदाय को लूटा और बर्बाद किया. ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में अभिनय से मशहूर हुए देव ने पिछले साल प्रर्दिशत ‘मंकी मैन’ के जरिये निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में सोभिता धुलिपाला भी अहम किरदार में नजर आई थीं. ‘द पीजेंट्स’ की तरह ही ‘मंकी मैन’ का निर्माण भी ‘थंडर रोड पिक्चर्स’ ने किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu