दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने शुरू की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Jun 2025 08:57 PM
दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने शुरू की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने सह-कलाकार सनी देओल और वरुण धवन के साथ मिलकर अपनी आगामी फिल्म “बॉर्डर 2” के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है. यह फिल्म वर्ष 1997 में आई जेपी दत्ता की युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसे जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज. के भूषण कुमार द्वारा मिलकर बनाया जा रहा हैं. यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सनी देओल ने मंगलवार को अपने ‘इंस्टाग्राम अकाउंट’ पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें सभी कलाकार एकसाथ नजर आ रहे हैं. इस मौके पर निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता निधि दत्ता और सह-निर्माता शिव चनाना व बिनॉय गांधी भी मौजूद थे.

तस्वीर के साथ सनी ने लिखा, “जब सभी ‘फोर्सेज.’ एकसाथ आते हैं! दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अब सनी देओल और वरुण धवन के साथ मिलकर पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं.” उन्होंने लिखा, “फिल्म पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है. कैलेंडर में तारीख दर्ज कर लें. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” निर्माताओं के अनुसार, फिल्म देशभक्ति पर आधारित है और इसमें ‘एक्शन और दमदार ड्रामा’ देखने को मिलेगा. बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर’ वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर आधारित थी और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu