प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को लेकर चर्चा: वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड यूनियन के आमंत्रण को ठुकराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 09:07 PM
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को लेकर चर्चा: वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड यूनियन के आमंत्रण को ठुकराया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड यूनियन के उस आमंत्रण को ठुकरा दिया है, जिसमें उनसे ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सही रास्ते पर है या नहीं’ विषय पर आयोजित चर्चा में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया था.

वरुण ने कहा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर घरेलू चुनौतियों को उठाने की कोई योग्यता या समग्रता नजर नहीं आती और इस तरह का कदम एक ‘अपमानजनक कार्य’ होगा. एक सूत्र ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ हाल के दिनों में मुखर रहे वरुण ने आमंत्रण इसलिए ठुकराया, क्योंकि ऑक्सफोर्ड यूनियन चाहती थी कि वह इस प्रस्ताव के खिलाफ बोलें कि ‘‘यह सदन मोदी के भारत को सही रास्ते पर मानता है’’.

यह आमंत्रण संयोग से ऐसे वक्त आया है जब उनके चचेरे भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लंदन यात्रा के दौरान की गयी हालिया टिप्पणियों को लेकर चर्चा गरम है. सत्तारूढ़ दल ने राहुल की टिप्पणियों को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘‘अपमानजनक’’ बताया है. अप्रैल और जून के बीच प्रस्तावित बहस के लिए यह आमंत्रण संघ के अध्यक्ष मैथ्यू डिक की ओर से भाजपा सांसद को भेजा गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu