
नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कसाबी के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. गोयल फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिए दो दिन के लिए रियाद के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के कई मंत्रियों के साथ बैठकों में भी हिस्सा लिया.



