संसद में आज से महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा, पीएम मोदी बोले- नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक

नई दिल्ली: संसद में आज से 33% महिला आरक्षण और लोकसभा में सीटों को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले परिसीमन पर चर्चा की शुरुआत होगी। संसद सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। एक्स हैंडल पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।’ उन्होंने अपने इस कथन के साथ संस्कृत भाषा के सुभाषित का भी उल्लेख किया।

लोकसभा में परिसीमन विधेयक पर भारी हंगामा, DMK और विपक्ष का विरोध तेज

संसद के विशेष सत्र में आज सरकार द्वारा लाए जा रहे कई अहम विधेयकों को लेकर जोरदार राजनीतिक बहस देखने को मिली। डीएमके की सांसद और संसदीय दल नेता कनिमोझी करुणानिधि ने लोकसभा में तीन सरकारी विधेयकों के पेश होने का विरोध करते हुए प्रस्ताव रखा। इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 शामिल हैं।

इसी मुद्दे पर तमिलनाडु में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर विरोध जताया और राज्यभर में आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने इसे तमिलों के अधिकारों के खिलाफ बताते हुए कड़े विरोध की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button