दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Mar 2025 08:44 PM
दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) को एक शिकायत सौंपकर 2020 में अपनी बेटी की मौत के सिलसिले में शिवसेना (उबाठा) विधायक आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.

सालियान ने अपने वकील के साथ दक्षिण मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के कार्यालय का दौरा किया. इससे कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी की जून 2020 में हुई मौत की परिस्थितियों की नये सिरे से जांच कराने के अनुरोध के साथ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था.

उच्च न्यायालय में दायर याचिका में सालियान ने कहा है कि ह्लदिशा के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. मामले में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई.ह्व याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध किया गया है. इस पर अप्रैल के पहले सप्ताह में सुनवाई होने की संभावना है. वहीं, आदित्य ठाकरे ने कहा है कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब अदालत में देंगे.

जेसीपी को लिखित शिकायत सौंपने के बाद सालियान ने संवाददाताओं से कहा, ह्लमुझे अपनी बेटी के लिए न्याय की उम्मीद है. मैं अभी कुछ नहीं बोलूंगा.ह्व सालियान के वकील ने कहा कि आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी गई है. दिशा की मौत आठ जून 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी. उनकी मौत के छह दिन बाद बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu