छत्तीसगढ़ के सुकमा में ‘आईईडी’ विस्फोट में डीआरजी का जवान घायल; दो दिन में दूसरी घटना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 12 Dec 2023 04:22 PM
छत्तीसगढ़ के सुकमा में ‘आईईडी’ विस्फोट में डीआरजी का जवान घायल; दो दिन में दूसरी घटना…
ऑडियो सुनें

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में मंगलवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज सुबह किस्टाराम पुलिस थाना क्षेत्र के सालेतोंग गांव के पास हुई, जहां सोमवार को भी इसी तरह के विस्फोट में दो जवान घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा देने के लिए मंगलवार को माओवादियों के गढ़ सालेतोंग में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक नया शिविर स्थापित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ंिचतलनार-किस्टाराम मार्ग पर स्थित है। यह शिविर क्षेत्र में उग्रवाद विरोधी अभियान चलाने में भी महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने बताया कि शिविर स्थापित करने से पहले, सुरक्षा बल के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। इस दौरान जवान बारूदी सुरंग कि भी खोज कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह अभियान के दौरान डीआरजी का जवान जोगा आईईडी विस्फोट में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को इलाके में इसी तरह के विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे। इलाके में खोजी अभियान जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav