पहले तो स्टेज में खड़े होकर की फायरिंग, अब कह रहे हैं कि पिस्तौल असली नहीं खिलौना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 Jan 2023 11:06 AM
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सुनील सराफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर खड़े होकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सुनील मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर खड़े होकर सुनील सराफ समेत कई अन्य लोग डांस कर रहे हैं और गाना बज रहा है ‘मैं हूं डॉन’। इसी दौरान वह फायरिंग करते दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि नव वर्ष के मौके पर आयोजित पार्टी में कांग्रेस विधायक सुनील सराफ फायरिंग करने के बाद मुश्किलों में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस भी अब एक्शन में आ गई है। वहीं सफाई में सुनील सराफ ने कहा जिस बंदूक से फायर किया था।

वह असली बंदूक नहीं थी बल्कि वह एक खिलौने वाली बंदूक थी। अब यह पुलिस की जांच से साफ होगा कि कांग्रेसी विधायक जिस पिस्तौल से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं वह असली थी या नकली..? और सुनील सराफ पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई होगी अथवा नहीं…. ये पुलिस जांच के नतीजों पर ही निर्भर करता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav