हिमाचल प्रदेश के चंबा में 5.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किये गये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Apr 2024 11:17 PM
हिमाचल प्रदेश के चंबा में 5.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किये गये
ऑडियो सुनें

शिमला/चंडीगढ़. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बृहस्पतिवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसके झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का झटका रात नौ बजकर 34 मिनट पर महसूस किया गया.
उसने कहा कि चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. शिमला में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप चंबा जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में आया.

अधिकारियों ने बताया कि कुछ सेकंड तक आए भूकंप में हिमाचल प्रदेश के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. चंडीगढ़ निवासी संजय कुमार ने कहा, ”मुझे कुछ सेकंड तक भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ. जब मैं नीचे भागने के बारे में सोच ही रहा था, तभी यह रुक गया.” उल्लेखनीय है कि 1905 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आठ तीव्रता के भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था और 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu