स्कूलों में भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में ईडी की छापेमारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 12:46 PM
स्कूलों में भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में ईडी की छापेमारी…
ऑडियो सुनें

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के स्कूलों में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में कोलकाता और उसके आसपास सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घोटाले में कथित तौर पर ‘‘बिचौलिए के रूप में काम करने वाले’’ लोगों के आवासों और कार्यालयों पर छापे मारे जा रहे हैं। ईडी के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ये बिचौलिये धन इकट्ठा करते थे और इसे विभिन्न ठिकानों पर स्थानांतरित करते थे। हम उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों के साथ, ईडी अधिकारियों ने कोलकाता के न्यू टाउन और नयाबाद में छापेमारी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि कथित बिचौलियों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav