ईडी ने धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए संजय राउत की पत्नी को किया तलब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 08:01 PM
ईडी ने धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए संजय राउत की पत्नी को किया तलब
ऑडियो सुनें

मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना के सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को एक स्थानीय ‘चॉल’ के पुर्निवकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
इस सप्ताह के अंत में बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय में पेश होने पर वर्षा राउत का उनके पति और मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपियों से सामना कराए जाने की संभावना है.

ईडी ने इस मामले में एक अगस्त को संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था और बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत ने उनकी हिरासत अवधि को आठ अगस्त तक बढ़ा दिया. ईडी ने पूर्व में अदालत को बताया था कि संजय राउत और उनके परिवार को आवास पुर्निवकास परियोजना में कथित अनियमितताओं के जरिए जमा की गई एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली थी. हालांकि, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत (60) ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया था और अपने खिलाफ दर्ज ईडी के मामले को ‘‘फर्जी’’ बताया था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu