सुकमा में आठ नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Oct 2024 11:00 PM
सुकमा में आठ नक्सली गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा, चिंतागुफा और चिंतलनार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने चिंतलनार थाना से छह नक्सलियों को जबकि कोंटा और चिंतागुफा थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने पर मंगलवार को जिला बल, जिला रिजर्व बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. गश्त के दौरान सुरक्षाबलों ने सुरपनगुड़ा गांव के जंगल से छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबलों ने पकड़े गए नक्सलियों की तलाशी ली, तो उनके पास से दो डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले सोमवार को सुरक्षाबलों ने चिंतागुफा थाना क्षेत्र में एक नक्सली को तथा कोंटा थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी नक्सली पिछले लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय थे. इस दौरान वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu