बृहस्पतिवार से छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा कर सकता है निर्वाचन आयोग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Aug 2023 08:37 PM
बृहस्पतिवार से छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा कर सकता है निर्वाचन आयोग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. निर्वाचन आयोग इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच 24 अगस्त (बृहस्पतिवार) से छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा कर सकता है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग का अगला दौरा इस महीने के अंत में मिजोरम में होने की संभावना है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्तों वाले आयोग के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले चुनावी राज्यों का दौरा करना सामान्य बात है.

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है. मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को पूरा हो रहा है. पूर्वोत्तर राज्य में मिज.ो नेशनल फ्रंट सत्ता में है. तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तथा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu