निर्वाचन आयोग के अफसर बंगाल सरकार के अधिकारियों को धमका रहे हैं, इसे सहन नहीं किया जायेगा: ममता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Oct 2025 07:55 PM
निर्वाचन आयोग के अफसर बंगाल सरकार के अधिकारियों को धमका रहे हैं, इसे सहन नहीं किया जायेगा: ममता
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी उनकी सरकार के अधिकारियों को “धमका” रहे हैं और विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही ”राजनीतिक प्रभाव के तहत काम” कर रहे हैं. बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर ”आग से खेलने” का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ का कोई भी प्रयास ”लोकतंत्र के साथ विश्वासघात” होगा.

पश्चिम बंगाल सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बनर्जी ने कहा, ”निर्वाचन आयोग राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.” तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने आश्चर्य जताया कि राज्य का दौरा करने वाले निर्वाचन आयोग के अधिकारी सरकारी अधिकारियों को कैसे तलब कर सकते हैं, जबकि चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं. बनर्जी ने दावा किया, ”यह एसआईआर वैसा नहीं है जैसा दिखता है. इसका इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) जैसी प्रक्रिया को लागू करने के लिए एक आवरण के रूप में किया जा रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu