दीपावली सप्ताहांत के दौरान गोवा में आपात सेवा को सड़क दुर्घटना से संबंधित 65 फोन कॉल मिले…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 12:03 PM
दीपावली सप्ताहांत के दौरान गोवा में आपात सेवा को सड़क दुर्घटना से संबंधित 65 फोन कॉल मिले…
ऑडियो सुनें

पणजी: दीपावली सप्ताहांत के दौरान गोवा में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा ‘108’ को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित 65 फोन कॉल प्राप्त हुईं, जो दैनिक औसत से 30 फीसदी अधिक है। एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा के एक प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार और रविवार को जिन दुर्घटनाओं की सूचना मिली उनमें 90 फीसदी दोपहिया वाहन शामिल थे।

गोवा में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दीपावली की पूर्व संध्या पर राक्षस नरकासुर के पुतले जलाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। ईएमआरआई ग्रीन र्सिवसेज की पहल पर संचालित एंबुलेंस सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें शनिवार और रविवार को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित 65 फोन कॉल प्राप्त हुईं, जो दैनिक औसत से 30 प्रतिशत अधिक हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें सप्ताहांत में कुल 1,191 आपातकालीन फोन कॉल प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सहित विभिन्न आपात स्थितियों के लिए शनिवार को 528 और रविवार को 663 फोन कॉल प्राप्त हुईं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav