प्रख्यात संगीतकार इलैया राजा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Jul 2022 07:45 PM
प्रख्यात संगीतकार इलैया राजा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रख्यात संगीतकार इलैया राजा ने सोमवार को राज्यसभा में मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली. दोपहर दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई वैसे ही उपसभापति हरिवंश ने इलैया राजा को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया. इलैया राजा ने तमिल भाषा में शपथ ली.

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों इलैया राजा के अलावा प्रख्यात धाविका पी टी ऊषा, समाजसेवी एवं धर्मस्थल मंदिर के प्रशासक वीरेंद्र हेगड़े और प्रसिद्ध पटकथा लेखक एवं फिल्म निर्देशक वी. विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था. ऊषा, हेगड़े और प्रसाद पहले ही उच्च सदन की सदस्यता ले चुके हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu