जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Jul 2024 10:37 PM
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगल में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि देसा वन क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई. प्रवक्ता ने आज रात एक बयान में कहा कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा है.

सुरक्षा सूत्रों ने हालांकि बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे भागवा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद संक्षिप्त मुठभेड़ हुई.
सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल को इलाके में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि गोलीबारी कुछ देर तक चली. उन्होंने बताया कि इलाके की तलाशी रात के लिए रोक दी गई है और मंगलवार सुबह फिर से शुरू की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu