नवरात्रि आने के पहले ही छत्तीसगढ़ का एक जसगीत खासा वायरल हो गया है। इसे माता अंगार मोती वो’ के नाम से सुना जा रहा है। महज एक दिन पहले ही रिलीज हुआ यह जसगीत को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख सुन चुके हैं।
यह वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी के पास स्थित मां अंगार मोती परिसर में फिल्माया गया है। दीपावली के बाद पहले शुक्रवार को यहां गंगरेल मड़ई मेले का आयोजन होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान यहां 52 गांवों के देवी-देवता पहुंचते हैं. इस दौरान त्रिशूल, कासल और सांकल लेकर बैगा अपनी लोक संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं. बताया जाता है कि ये प्रथा सदियों पुरानी है.. इस बार 800 से ज्यादा महिलाओं ने इसके लिए पंजीयन करवाया था.. जबकि कई महिलाएं बगैर पंजीयन के भी मेले में शामिल हुई.
मां अंगार मोती की महिमा को देखते हुए यह वीडियो फिल्माया गया।
गाने का नाम: माता अंगार मोती है। गायक: विवेक शर्मा, संगीत: विवेक नीलेश शर्मा, गीतकार: दिलीप पटेल हैं।
अभिनीत: विवेक शर्मा, निदेशक:सतीश साहू, कैमराः बंटी प्रजापति, एडिटिंग बंटी प्रजापति, कोरियोग्राफर:सतीश साहू, मेकअप: रीतू, नृत्य समूह: सनत नृत्य.
देखिए वीडियो :