Jio IPO की आई तारीख! इस दिन खुलकर होगा लिस्ट, RBI के फैसले से सेंसेक्स 400 अंक धड़ाम, पेटीएम ने लगाया गोता

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 08 Oct 2026 05:03 PM
Jio IPO की आई तारीख! इस दिन खुलकर होगा लिस्ट, RBI के फैसले से सेंसेक्स 400 अंक धड़ाम, पेटीएम ने लगाया गोता
ऑडियो सुनें

रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलिकॉम कंपनी जियो के आईपीओ (JIO IPO) का पब्लिक इश्यू दशहरा के आसपास आ सकता है। 4 अरब डॉलर (यानी ₹37,700 करोड़) के फंड साइज के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। कंपनी द्वारा 12 अक्टूबर के बाद अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किए जाने की उम्मीद है, और आईपीओ की कीमत ₹1,150-₹1,220 प्रति शेयर के बीच रहने की संभावना है।

12 अक्टूबर के बाद RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल होने की उम्मीद है।
19 अक्टूबर को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुलने की संभावना है।
आम निवेशकों के लिए यह 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच खुल सकता है।
28 अक्टूबर तक शेयर बाज़ार में इसकी लिस्टिंग की योजना है।

27करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू

जियो आईपीओ की खास बात है कि यह पूरी तरह से 27 करोड़ नए शेयरों का होगा। इसमें ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) नहीं होगा। इसका मतलब है कि कोई भी मौजूदा बड़ा निवेशक अपने शेयर नहीं बेच रहा है और वे कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे। इन बिग इन्वेस्टर्स में मेटा, गूगल, सिल्वर लेक और KKR के नाम शामिल हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी की कुल वैल्यूएशन 9.5 लाख करोड़ रुपये या उससे भी अधिक आंकी जा रही है।

Paytm के शेयर 10% से ज्यादा टूटकर एक्सीडेंट ऑफ द डे शेयर बन गया. वहीं, डॉमिनोज़ का कारोबार चलाने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर करीब 4.90 फीसदी गिरा. BSE पर पेटीएम के शेयर 10 फीसदी गिरकर 1560.60 रुपये पर पहुंच गए. रिजर्व बैंक के पेटीएम पेमेंट बैंक पर एक्शन और MDR चार्ज पर देरी को लेकर आ रही खबरों ने पेटीएम के शेयरों को तोड़ दिया है.

शेयर बाजार की गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार, 8 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले हैं. सेंसेक्स -405.81 -0.56% की गिरावट के साथ 72,232.89 पर ट्रेड कर रहा है.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group